{"_id":"5e42d96e8ebc3ee5f2343d1d","slug":"aam-aadmi-party-workers-expressed-happiness-over-victory-balrampur-news-lko50796404","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत पर जताई खुशी
विज्ञापन
बलरामपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली विधान सभा में पार्टी के प्रचंड बहुमत पर कार्यालय में खुशी जताई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर केजरीवाल की योजना को सराहा गया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव व जिला महामंत्री अनिल गौड़ ने कहा कि पार्टी की स्वस्थ नीतियों के चलते सफलता मिली है। पार्टी ने जनहित में कार्य करके तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया है। जनता ने विपक्षी दलों को एक सिरे से खारिज कर केजरीवाल की नीतियों को अपनाया है।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जय प्रकाश पांडेय, अखलाक अहमद, शैलेन्द्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, विष्णु जी वर्मा, आशुतोष मिश्र, दुष्यंत मिश्रा, वशिष्ट मुनि शुक्ला व सुधीर मिश्र आदि ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है।