फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man was seriously injured after being hit by an Intercity train, his arm and leg were amputated

Balrampur News: इंटरसिटी की चपेट में आने से युवक गंभीर, एक हाथ और पैर कटा

Sat, 30 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man was seriously injured after being hit by an Intercity train, his arm and leg were amputated
बलरामपुर। विशुनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना हाथ कट गया, जबकि उपचार के दौरान एक पैर भी काटना पड़ा। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के ग्राम कलवारी निवासी घनश्याम ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र विकास शनिवार सुबह करीब पांच बजे टहलने निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह विशुनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास इंटरसिटी की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक एंबुलेंस और स्थानीय लोग घायल की मदद में जुट चुके थे। घायल विकास को जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बहराइच रेफर कर दिया गया। घटना में विकास का दाहिना हाथ कट गया था। बहराइच में इलाज के दौरान उसका बायां पैर भी काटना पड़ा। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया। भगवतीगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक पुरुषोत्तम सूर्यवंशी ने बताया कि हादसा विशुनापुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले डाउन एडवांस स्टार्टर के पास हुआ। इंटरसिटी के चालक ने बताया कि अचानक एक युवक ट्रेन के सामने आ गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के कारण ट्रेन लगभग 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed