{"_id":"68a3616dbb5699c2fd0e45f2","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-on-the-accusation-of-theft-balrampur-news-c-99-1-brp1008-131638-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
-बलरामपुर के श्याम बिहार कालोनी में घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ ।-संगठन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के श्याम विहार न्यू कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे डब्लू उर्फ शरीफ (40) पर चोरी का आरोप लगाकर शिक्षक मनोज सिंह ने पिटाई कर दी। अरोप है कि इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने मनोज सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पप्पू के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे मनोज सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कहा कि भाई डब्लू को सदर तहसील के सामने स्थित श्याम विहार न्यू कॉलोनी में चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इस दौरान पिटाई की आवाज आ रही थी। भाई दर्द से कराह रहा था। मनोज से भाई को छोड़न की गुहार लगाई तो उसने फोन काट दिया।
इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानू जायसवाल ने सुबह करीब 10 बजे फोन कर बताया कि कॉलोनी में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचा तो मनोज सिंह के घर के सामने भाई का शव पड़ा था। उसने शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजानंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सभी बिंदुओं पर हो रही जांच
सोमवार सुबह करीब नौ बजे यूपी 112 पर सूचना मिली कि श्याम विहार कॉलोनी में युवक का शव पड़ा है। फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पता चला कि व्यक्ति नशे का आदी था। रात में एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। घर के लोग जग गए और उसे पकड़ लिया। उसकी मृत्यु कैसे हुई, इस बात की जांच की जा रही है।
-विशाल पांडेय, एएसपी