फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A young man jumped into the canal at midnight, his mobile was found on the bridge

Balrampur News: आधी रात नहर में कूदा युवक, पुल पर मिला मोबाइल

Wed, 13 Aug 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the canal at midnight, his mobile was found on the bridge
बलरामपुर के नैकिनिया गांव के पास सरयू नहर पर जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। क्षेत्र के नैकिनिया गांव के पास सरयू नहर में पुल से बुधवार की रात एक युवक कूद गया। गोताखोरों की टीम रातभर तलाश करती रही, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सुबह भी पुलिस की निगरानी में गोताखोर नहर में तलाश करते रहे।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी रामरति देवी का पुत्र संजय विश्वकर्मा (23) पिपरहवा चौराहे पर बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था। बुधवार रात वह दुकान से घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। आस-पास और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि संजय सरयू नहर पुल पर देखा गया है। परिजन वहां पहुंचे तो पुल पर उसका मोबाइल पड़ा मिला। लेकिन वह खुद गायब था।
विज्ञापन

तुलसीपुर कोतवाली को परिजनों ने इसकी सूचना दी। नहर में तेज बहाव होने के कारण गोताखोर खोज नहीं कर सके। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि गोताखोर की टीम तलाश कर रही है, पुलिस टीम मौके पर लगाई गई है। उधर, मां रामरति देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मुंबई में मजदूरी कर रहे पिता पेशकार विश्वकर्मा को खबर मिली तो वे बेसुध हो गए। संजय तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल टूटने की होती रहीं चर्चाएं
लोगों का कहना था कि संजय ने नहर में कूदने का कदम यूं ही नहीं उठाया। लोग दबी जुबान से दिल टूटने की चर्चाएं करते रहे। एक व्यक्ति ने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। वहीं पुलिस ने पुल पर मिले मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल में सुराग तलाशे जा रहे हैं। सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed