{"_id":"6461289dc73fcf74730e4f97","slug":"a-ward-where-the-dominance-of-the-same-family-for-35-years-balrampur-news-c-13-1-234589-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक वार्ड ऐसा, जहां 35 साल से एक ही परिवार का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक वार्ड ऐसा, जहां 35 साल से एक ही परिवार का दबदबा
Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में एक वार्ड ऐसा भी है, जहां पिछले 35 वर्षों से एक ही परिवार का दबदबा बना हुआ है। कई पार्टियों के दिग्गज नेता भी इस वार्ड से चुनाव नहीं जीत सके हैं। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में भी इसी परिवार की सत्यवती मिश्रा सभासद चुनी गई हैं।
नगर के भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड से वर्ष 1988 में चंद्रभान मिश्र सभासद चुने गए थे। उसके बाद 1993 से 2023 तक उनके भतीजे संजय मिश्र लगातार छह बार सभासद चुने जा चुके हैं। इस बार के चुनाव में संजय मिश्र की भाभी सत्यवती मिश्रा निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थीं। उनके सामने भाजपा ने नंदनी शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा था। सत्यवती मिश्रा को 805 मत मिले, वहीं भाजपा की नंदनी शुक्ला को महज 359 मत ही प्राप्त हुए।
संजय मिश्र बताते हैं कि वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में भागीदार बने हैं, यही कारण है कि लगातार 35 वर्षों से उनके परिवार को जनता का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। अनन्य गौरव मिश्र, मुकेश गोयल, संजय मणि तिवारी, परवीन गौतम, डब्बू गुप्ता, सतीश जायसवाल, हर्षित अग्रवाल व बैजनाथ पाठक आदि ने सत्यवती मिश्रा की जीत पर परिवार को बधाई दी है।