फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A video of the young woman went viral and demanded three lakh rupees

Balrampur News: युवती का वीडियो वायरल कर मांगे तीन लाख रुपये

Thu, 19 Mar 2026 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
A video of the young woman went viral and demanded three lakh rupees
बलरामपुर। जरवा क्षेत्र में एक युवती का फोटो और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जरवा कोतवाली की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री से अशरफ नामक युवक की पहले बातचीत होती थी। परिवार को जानकारी होने पर बेटी को समझाकर संपर्क बंद करा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज शुरू कर दी और पैसों की मांग करने लगा। पिछले करीब पांच माह से आरोपी युवती का फोटो व अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इसके बाद स्क्रीनशॉट भेजकर तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

जल्द होगी गिरफ्तारी
पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक जरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed