{"_id":"687a988a6e07d6a0a7008307","slug":"a-vendors-license-cancelled-for-negligence-in-fertilizer-distribution-balrampur-news-c-99-1-slko1019-129833-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उर्वरक वितरण में लापरवाही पर एक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उर्वरक वितरण में लापरवाही पर एक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त
Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की जांच के लिए अपर कृषि निदेशक (गेहूं एवं मोटा अनाज) जगदीश कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोड़री बाजार स्थित एक विक्रेता का लाइसेंस गड़बड़ियों के कारण निरस्त कर दिया गया।
निरीक्षण की शुरुआत मेसर्स कुन्दनलाल कुड़ामल थोक विक्रेता के गोदाम से हुई जहां 4,212 बोरी यूरिया पाई गईं। विक्रेता को निर्देश दिए गए कि उर्वरक क्षेत्रीय जरूरत के अनुसार वितरित की जाय और भंडारण व्यवस्थित रखा जाए। मेसर्स कृषि विकास भगवतीगंज में डीएपी 1,955 बोरी और एसएसपी 7,832 बोरी पाई गईं, यूरिया अनुपलब्ध था। मेसर्स वारसी बीज भंडार, मेजर चौराहा के गोदाम में 875 बोरी यूरिया अभिलेखों में दुरुस्त मिला और रखरखाव भी संतोषजनक मिला।
आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र कोडरी बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं थी। वहीं, पायल ट्रेडिंग कंपनी कोड़री बाजार में रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड नहीं था। अभिलेख और भंडारण भी अव्यवस्थित मिले, जिस कारण उसका उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र कौवापुर में सभी दस्तावेज और सूचनाएं दुरुस्त पाई गईं। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तुलसीपुर क्षेत्र में सुखदेवदास नागरमल के गोदाम में भंडारित उर्वरकों का अभिलेखों से मिलान कराया गया और बिना टैगिंग खुदरा विक्रेताओं को निर्धारित दर पर वितरण के निर्देश दिए गए।