{"_id":"5d5d6f778ebc3e6c1750f1bf","slug":"a-teenager-dies-due-to-lightning-in-balrampur-two-children-scorched-balrampur-news-lko477403527","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में बिजली गिरने से किशोर की गई जान, दो बालक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में बिजली गिरने से किशोर की गई जान, दो बालक झुलसे
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। बकरी चराने गए तीन बच्चों के ऊपर बिजली आफत बनकर टूट पड़ी। बिजली की चपेट में आने सेे एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए दोनों बच्चों को इलाज के लिए उतरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा के मजरा गोलीजोत जाहिद अली ने बताया कि उनका बेटा साहेब अली (14), मैनुद्दीन का बेटा बेचन (8) तथा बादुर का बेटा बदरुद्दीन (10) बुधवार को खेत में बकरी चराने गए थे।
अचानक बिजली गिरने से तीनों बच्चे चपेट में आ गए। साहेब अली की मौके पर ही मौत हो गई। बेचन व बदरुद्दीन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए उतरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस व हल्का लेखपाल को भी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली उपेंद्र राय ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।