{"_id":"697cd658dcc2aff31d0c716b","slug":"a-special-review-campaign-will-run-today-and-on-4th-february-balrampur-news-c-99-1-slko1019-141652-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज व 4 फरवरी को चलेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज व 4 फरवरी को चलेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में शनिवार और 4 फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी 1805 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और आम मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार 31 जनवरी को जिले के सभी बूथों पर यह व्यवस्था रहेगी।
विशेष अभियान की तिथियों में एक फरवरी को संत रविदास जयंती का अवकाश होने के कारण इस दिन अभियान आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके बाद चतुर्थ विशेष अभियान दिवस के रूप में बुधवार 4 फरवरी 2026 को पुनः जिले के समस्त 1805 मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। पात्र नागरिक जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं नाम, पता, आयु में संशोधन अथवा अपात्र प्रविष्टियों पर आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है।