फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A smile lit up the faces of 188 disabled children upon receiving the equipment.

Balrampur News: उपकरण पाकर 188 दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान

Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A smile lit up the faces of 188 disabled children upon receiving the equipment.
रुपईडीह। बीआरसी बनगाई परिसर में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 188 दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी दिव्यांगता जीवन में बाधा नहीं बन सकती। शिक्षा क्षेत्र के 215 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के 188 छात्रों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजेश सिंह ने की, जबकि संचालन आशुतोष गिरी ने किया। इस अवसर पर प्रभाकर त्रिपाठी, अंकित तिवारी, सुमित मिश्र, राजदार अहमद, अनिल चौरसिया, हरीश मिश्र, राजेश तिवारी, बुसरा, अजीज, राम जियावन, सुशील तिवारी, कुलदीप चाहक, गुड्डू और सुकई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed