{"_id":"645b3f2cb3226eba63020053","slug":"a-seventh-class-student-raped-in-balrampur-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: जंगल में सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: जंगल में सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 10 May 2023 12:22 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 May 2023 12:22 PM IST
सार
बलरामपुर जिले में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर रामपुर भरिया जंगल में सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के एक गांव की निवासी 11 वर्षीय छात्रा मंगलवार की शाम को गांव के पास बच्चों के साथ खेल रही थी तभी बगल के गांव का एक युवक बाइक से पहुंचा। उसने छात्रा से कहा कि वह पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ दे तो उसे वह दस रुपये देगा। इस पर वह छात्रा को बाइक पर बैठाकर जंगल में लेकर चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद जंगल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करके उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इधर काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। जिन बच्चों के साथ वह खेल रही थी जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने जंगल में जाने की बात बताई। जंगल पहुंचे परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तब जाकर हकीकत का पता चला।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। रात में ही पुलिस अधिकारियों ने जंगल में पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी विनोद मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। निगरानी की जा रही है।