फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A report will be filed if the personnel are missing from training

Balrampur News: प्रशिक्षण से गायब रहे कार्मिक तो दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 08 May 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
A report will be filed if the personnel are missing from training
बलरामपुर। लोकसभा निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण की बढ़ा दी गई है। अब एमपीपी इंटर कॉलेज के 22 कमरों में 10 मई से विधानसभावार कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्मिकों को 60 मास्टर ट्रेनर मतदान कराने के गुर सिखाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने प्रशिक्षण से गायब रहने वाले कर्मिकों के खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रभारी मतदान कार्मिक व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अब उतरौला विधानसभा क्षेत्र की 463 पोलिंग पार्टियों में शामिल कार्मिकों को 10 व 11 मई को एमपीपी इंटर कॉलेज के 22 कमरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियां 19 मई को बड़ा परेड ग्राउंड से रवाना होंगी और 20 मई को पांचवें चरण में होने वाले गोंडा लोकसभा का चुनाव कराएंगी। इसके बाद 13 से 16 मई तक विधानसभा क्षेत्र सदर की 433, तुलसीपुर की 414 व गैसड़ी की 413 पोलिंग पार्टियों में शामिल पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षित पोलिंग पार्टियां श्रावस्ती लोकसभा चुनाव एवं गैसड़ी विधानसभा का उप चुनाव कराने के लिए छठवें चरण में 24 मई को बड़ा परेड ग्राउंड से रवाना होकर 25 मई को मतदान कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed