{"_id":"681f6b740d99aefe180040bc","slug":"a-guide-dam-will-be-built-on-the-banks-of-rapti-near-madhwajot-village-balrampur-news-c-99-1-brp1008-125881-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मधवाजोत गांव के पास राप्ती के किनारे बनेगा गाइड बांध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मधवाजोत गांव के पास राप्ती के किनारे बनेगा गाइड बांध
विज्ञापन
बलरामपुर के मधवाजोत गांव में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व अन्
ललिया/बलरामपुर। बाढ़ बचाव के इंतजाम को इंतजार को लेकर अमर उजाला विशेष अभियान चला रहा है। पांच मार्च को माई सिटी पेज नंबर दो पर राप्ती नदी की जद में आए मजरा मधवाजोत को बचाने का इंतजाम नहीं शीर्षक से बाढ़ अभियान की खबर प्रकाशित हुई थी। इसका बड़ा असर हुआ है। शनिवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने भूमि पूजन कर कटानरोधी कार्य की शुरुआत की है।
पांच मार्च को खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम पवन अग्रवाल ने 12 अप्रैल को बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ राप्ती नदी की कटान से प्रभावित चौकाकला गांव का निरीक्षण किया था। डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को पंचायत भवन, कंपोजिट विद्यालय व सामुदायिक शौचालय सहित पूरे गांव को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। बाढ़ खंड के एई अंकित वर्मा ने कटानरोधी कार्य के बारे में डीएम को जानकारी दी थी। डीएम के प्रयास से कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कटानरोधी कार्य का भूमि पूजन करके शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि राप्ती नदी के किनारे कटानरोधी कार्य होने से ग्राम पंचायत चौका कला के मजरा मधवाजोत की सुरक्षा बढ़ जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रोड, पंचायत भवन व कंपोजिट विद्यालय भी बच जाएंगे। मधवाजोत गांव में करीब 100 घर बने हैं, जो राप्ती नदी से सिर्फ चंद कदम की दूरी पर हैं। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड संजय कुमार ने कहा कि बरसात से पहले कटानरोधी कार्य कराकर ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जन्मेजय सिंह, शिव प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान तिलकराम यादव, प्रधान राहुल तिवारी व स्वामीनाथ पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।