फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A grand procession was taken out on the occasion of Sant Ravidas Jayanti

Balrampur News: संत रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 01 Feb 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the occasion of Sant Ravidas Jayanti
बलरामपुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ।-संवाद
बलरामपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। संत रविदास मंदिर समिति की तरफ से मोहल्ला खलवा स्थित संत रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा बड़ा पुल से प्रारंभ होकर चौक बाजार, गुड़मंडी, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा, आंबेडकर तिराहा, पुरैनिया तालाब और मेजर चौराहा होते हुए पुनः खलवा मोहल्ले में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में संत रविदास, महात्मा बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की सजीव व आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने और समाज से छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, बनारसी दास, राधे दास, सुरेंद्र कुमार गौतम, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लड्डू सिंह, कृष्ण कुमार गिहार, राजू चौधरी, रविंद्र गुप्ता कमलापुरी, चंदन कसेरा, काशीराम पासवान, शिवलाल, ननके वर्मा, आशीष गौतम, रमेश गौतम, संतोष गौतम व राजू गौतम सहित अन्य लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed