{"_id":"6ae61d619965e43c2b017bd2","slug":"a-gathering-of-poets-will-be-held-today-at-mpp-inter-college-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157237-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज एमपीपी इंटर कॉलेज में सजेगी कवियों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज एमपीपी इंटर कॉलेज में सजेगी कवियों की महफिल
Sat, 31 Oct 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32-अजीत शुक्ला
बलरामपुर। जिले के साहित्य प्रेमियों के लिए रविवार की शाम खास होने जा रही है। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज परिसर में अमर उजाला की ओर से आयोजित काव्य कैफे (कवि सम्मेलन) में देश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में हास्य, व्यंग्य, वीर और श्रृंगार रस की कविताओं की महफिल सजेगी।
कवि सम्मेलन में मशहूर कवि नीलोत्पल मृणाल के साथ हिमांशु बवंडर, योगिता चौहान और अजीत शुक्ल मंच साझा करेंगे। चारों कवि अपनी अलग-अलग विधाओं और विशिष्ट अंदाज में काव्यपाठ कर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। काव्य प्रेमियों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि, बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगी। औपचारिक उद्घाटन के बाद कवियों का काव्यपाठ शुरू होगा।
इनका मिला विशेष सहयोग
कवि सम्मेलन के आयोजन में सेंट जेवियर्स स्कूल, जीसस एंड मैरी इंटर कॉलेज, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा, श्रीदत्तगंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय मिश्र और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का विशेष सहयोग मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा सभासद संजय मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, एमएलके पीजी कॉलेज, एचआरए इंटर कॉलेज, स्कॉलर्स एकेडमी, एमजे एक्टिविटी, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, अल रहमान हॉस्पिटल, दीप नेत्रालय, टाइनी टॉट्स, डिवाइन पब्लिक स्कूल, जिला प्रधान संघ, बलरामपुर चीनी मिल और तुलसीपुर चीनी मिल का भी सहयोग मिला है।