फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A flock of endangered vultures reached Patoha Kot village

Balrampur News: विलुप्त हो रहे गिद्धों का झुंड पटोहा कोट गांव पहुंचा

Sun, 07 Jan 2024 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jan 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
A flock of endangered vultures reached Patoha Kot village
बलरामपुर के पटोहा कोट गांव के पास मौजूद गिद्धों का झुंड।-संवाद
वन विभाग सतर्क, विदेशी पक्षियों
विज्ञापन

के साथ ही 500 गिद्धों की आमद
संरक्षण के लिए की जा रही निगरानी, लोगों को कर रहे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। विलुप्त हो रहे गिद्धों का झुंड जिले के पटोहा कोट गांव में देखने को मिला है। करीब 500 गिद्धों का झुंड सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जंगल में विदेशी पक्षियों के कलरव के साथ पहुंचा है। उन्होंने अपना डेरा गांव के बाहर मैदान में बनाया है जो कौतूहल का विषय बना हुआ है। वन विभाग ने पूरे इलाके में सुरक्षा निगरानी के साथ सतर्कता भी बढ़ा दी है। डीएफओ एम. सेम्मारन ने बताया कि गिद्धों के आने की सूचना मिली है। उन्हें बेहतर माहौल देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सोहेलवा के जंगल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां स्थित खैरमान जलाशय व रजिया ताल में दूर देश से आने वाले विदेशी पक्षी प्रवास करते हैं। पक्षियों के आश्रय के लिए जगह-जगह मिट्टी के ढेर भी बनाए जा रहे हैं ताकि विदेशी पक्षी प्रजनन कर सकें। इनकी सुरक्षा निगरानी के लिए वाच टॉवर व पेट्रोलिंग ट्रैक की व्यवस्था भी की गई है। जंगल में पक्षियों की 400 से अधिक प्रजातियां हैं।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि सोहेलवा वन्यजीव के साथ ही अलग-अलग प्रजाति वाले पक्षियों से भी समृद्ध हैं। यहां पाए जाने वाले पक्षियों को रहने व प्रजनन करने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है। वनक्षेत्र इलाके के बनकटवा गांव में बीते साल 26 नवंबर को भी गिद्धों का झुंड आया था, उस समय संख्या कम थी। इस बार 500 से अधिक गिद्ध आए हैं, इसका रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि दुलर्भ पक्षियों के साथ ही विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों के संरक्षण के लिए लगातार निगरानी कराई जा रही है। ताकि उन्हें बेहतर वातावरण देने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी मुहैया कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed