{"_id":"69d691c9980627bf5b026bfc","slug":"a-fire-broke-out-due-to-a-power-line-stuck-in-a-truck-burning-down-the-house-of-two-brothers-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145974-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रक में फंसी बिजली लाइन से लगी आग, दो भाइयों का घर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रक में फंसी बिजली लाइन से लगी आग, दो भाइयों का घर जला
Wed, 08 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया क्षेत्र के मैनडीह सहिजना गांव में शनिवार को हुए हादसे में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। हादसा गोशाला में भूसा गिराने आए ट्रक में बिजली की तार फंसने से तार टूटकर गिरने से हुआ था। जिससे पास में बने फूस के मकान में आग लग गई। आग में दो सगे भाइयों का घर जलकर राख हो गया और हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
पीड़ित कमलेश पासवान व अंग्रेज पासवान ने बताया कि 4 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक भूसा गिराने आया था। भूसा खाली कर वापस निकलते समय ट्रक में ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन फंस गई। तार टूटकर उनके फूस के मकान पर गिर गई और देखते ही देखते आग लग गई। आग की लपटों में घर में रखा कपड़ा, अनाज, मोटरसाइकिल, साइकिल, चारपाई तथा करीब पांच से सात हजार रुपये नकद जलकर खाक हो गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोक लिया।
पीड़ितों का आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान के पति राकेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और गाली दी। पिटाई भी कर दी। यही नहीं पुलिस को बुलाकर पकड़े गए ट्रक को छुड़वा दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि वे भूमिहीन मजदूर हैं और घर जल जाने से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है। इसके बाद मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।