{"_id":"67ae2f9af01df358940dacbf","slug":"a-dozen-children-fell-ill-after-eating-fruit-in-balrampur-referred-to-medical-college-in-critical-condition-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पेड़ से फल खाने पर एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, हालत नाजुक... मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पेड़ से फल खाने पर एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, हालत नाजुक... मेडिकल कॉलेज रेफर
Thu, 13 Feb 2025 11:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:15 PM IST
सार
बलरामपुर में पेड़ से फल खाने पर एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में बृहस्पतिवार को पेड़ में लगे फल खा लेने से एक दर्जन बच्चों की तबीयत खराब हो गई। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया है।
मामला तुलसीपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर खैरहनिया गांव का है। गांव में गुरुवार को गांव के लोग ईंट पाथने का काम कर रहे थे। जबकि उनके बच्चे वहीं पर खेल कर रहे थे। खेलते समय सुबह 11 बजे से 12 के मध्य बच्चों ने परबतिया का बीज खा लिया। जिससे सभी लड़कों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इस पर सभी बच्चों को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया।
शाम छह बजे के आसपास सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। इनमें एक घर के लड़के सत्यम, अंकुश और गंगाराम, ननकन के बेटे विशाल (10) विक्की (4), बेटी अंशु और राजवीर (3) समेत 12 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। उल्टी दस्त के चलते हालत खराब हुई थी।