{"_id":"6a25b000de209d05970ac20b","slug":"a-confluence-of-melody-rhythm-and-dance-was-seen-talents-were-honoured-balrampur-news-c-99-1-slko1018-149602-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुर, ताल और नृत्य का दिखा संगम, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुर, ताल और नृत्य का दिखा संगम, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Sun, 07 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में पंडित बिरजू महाराज सांस्कृतिक क्लब की तरफ से सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय तथा क्लब की प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। छात्रा शताक्षी सेन ने मेरे ढोलना सुन, मेरे प्यार की धुन... गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। मानसी चौहान ने तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा... गीत की मधुर प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं मानस चौहान ने शिव कैलाशों के वासी, धौली धारों के राजा... भजन को बांसुरी पर प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। दीपिका सिंह के एकल नृत्य तथा मोहित और समूह के युगल नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास, उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच देने और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने सभी का स्वागत किया, जबकि क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।