फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A committee was formed to investigate the salary cut case

Balrampur News: वेतन कटौती मामले की जांच के लिए कमेटी बनी

Tue, 13 Jan 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
A committee was formed to investigate the salary cut case
बलरामपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डीएम विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन भुगतान में अनियमितता सामने आने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। दोष सिद्ध होने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय, उपायुक्त ग्राम्य विकास, एनआरएलएम, डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का अवलोकन कर सभी विभागों को निर्देशित किया कि अभिलेख शीघ्र अद्यतन कराए जाएं, ताकि कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड पूर्ण रूप से दुरुस्त रहें। उन्होंने सभी कार्मिकों आईडी कार्ड अनिवार्य पहनने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सोशल ऑडिट को प्रभावी और गुणवत्तापरक बनाने तथा रिपोर्ट के आधार पर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालय में रिक्त दो एपीओ पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के आदेश दिए गए, ताकि कोई भी ब्लॉक रिक्त न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कर्मियों को पूर्ण वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और 18 प्रतिशत जीएसटी के नाम पर कटौती की जा रही है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच समिति गठित की और कहा कि यदि कटौती गलत पाई गई तो कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed