{"_id":"698a171e43b6ed9d2108401b","slug":"a-cheater-caught-in-the-bed-exam-balrampur-news-c-99-1-slko1018-142366-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बीएड परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बीएड परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची
विज्ञापन
-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर एवं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर से संबद्ध बीएड व एलएलबी की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 1313 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 79 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया।
केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एवं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी से परीक्षा कक्षों में विद्यार्थियों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रथम पाली की परीक्षा में 301 विद्यार्थी शामिल हुए, वहीं चार अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली की परीक्षा में 24 विद्यार्थी उपस्थित रहे, चार ने परीक्षा छोड़ दी। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर से संबद्ध प्रथम पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 498 विद्यार्थी शामिल हुए, 33 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में एक विद्यार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। द्वितीय पाली में एलएलबी की परीक्षा कराई गई। इसमें 425 विद्यार्थी उपस्थित रहे, वहीं 37 ने परीक्षा छोड़ दी।