फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A case will be filed against the supervisor who went missing without informing

Balrampur News: बिना सूचना गायब सुपरवाइजर पर दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 11 Feb 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
A case will be filed against the supervisor who went missing without informing
बलरामपुर। बिना सूचना के गायब कान्हा गोशाला के सुपरवाइजर अशोक शुक्ला पर डीएम पवन अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। सदर ब्लॉक के सेवकरामपुर गांव में संचालित गाेशाला में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

डीएम ने कान्हा गोशाला के अभिलेखों का परीक्षण किया। हरा चारा, पानी व भूसा की उपलब्धता व नियमित चिकित्सकीय जांच कराने का निर्देश दिया। केयरटेकर कक्ष में पाया कि वो रात गोशाला में नहीं रहते हैं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए रोस्टर के अनुसार सभी केयरटेकर को उपस्थित रहने का निर्देश दिया। गोशाला में मानक के अनुसार सफाई न मिलने पर डीएम ने नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में भूसा का पर्याप्त भंडारण रखने, गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था, गोवंशों का नियमित चिकित्सकीय जांच कराने और शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम नगीना राम, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय व बीडीओ सदर संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed