{"_id":"6a0604803f42bbe9470066a3","slug":"a-bridge-will-be-built-on-jhinne-nala-at-a-cost-of-rs-8-crore-balrampur-news-c-99-1-brp1010-148243-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: झिन्ने नाला पर आठ करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: झिन्ने नाला पर आठ करोड़ से बनेगा पुल
Thu, 14 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 14 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
झिन्ने नाला पुल निर्माण का शुभारंभ करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व अन्य ।
ललिया। तराई क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग स्थित झिन्ने नाला पर लगभग सात करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ बृहस्पतिवार को तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने पूजन-अर्चन के साथ किया।
पुल निर्माण शुरू होते ही पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि झिन्ने नाला पुल क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। पुल बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और दैनिक आवागमन को नई रफ्तार मिलेगी। अब बरसात में बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और किसानों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी।
झिन्ने नाला पर पुल बनने से कोड़री, लौकहवा, ललिया, काशीपुर, वदरहिया, नरायनपुर, पिट्ठा, भवनियापुर, मकुनहवा, इटैहिया, सिंहपुर, शिवपुरा, अमवा, सिरैहिया, मंगराकोहल, मेढ़ईडीह, टेढ़वा, लालपुर, चनियाकोट और अकबरपुर समेत सैकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रूपेश ओझा, अतुल कुमार मिश्र, जनमेजय सिंह, राघवराम पाण्डेय, शिवप्रसाद यादव, गुलाब पाठक, बुद्धिसागर अवस्थी, राकेश तिवारी, संतोष वर्मा, धर्मेंद्र उपाध्यक्ष सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र, सहायक अधिशासी अभियंता आलोक दूबे मौजूद रहे।