फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A boy who had gone out to see the Dussehra fair was crushed by a pickup truck

Balrampur News: दशहरा मेला देखने निकले बालक को पिकअप ने रौंदा

Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
A boy who had gone out to see the Dussehra fair was crushed by a pickup truck
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। दशहरा मेला देखने निकले बालक को तुलसीपुर-गौरा मार्ग पर गौरा चौराहा के पास शनिवार को पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसमें दो अन्य बालिकाएं घायल भी हो गईं।
विज्ञापन

जरवा थाने के ग्राम कोड़ाहा निवासी चिनके का पुत्र रितेश (11) गौरा थाने के त्रिकोलिया गांव में अपने मामा के घर कुछ दिन पहले आया था। शनिवार को वह गांव के अन्य बच्चों के साथ दशहरा का मेला देखने के लिए निकला था। तभी गौरा चौराहे के पास तुलसीपुर की ओर से आ रही पिकअप की चपेट में आकर रितेश, त्रिकोलिया गांव की नंदिनी व मनीषा (16) घायल हो गईं। घायलों को नंदनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। नंदिनी व मनीषा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एसओ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि पिकअप को उतरौला में पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed