फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   99 projects worth Rs 205 crore were left out of inauguration.

Balrampur News: 205 करोड़ की 99 परियोजनाएं लोकार्पण से हुईं बाहर

Sun, 28 Sep 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
99 projects worth Rs 205 crore were left out of inauguration.
 बलरामपुर के बेला गांव में बनी पानी टंकी। संवाद
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ को आज जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपये की 222 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। लेकिन अब जल जीवन मिशन ग्रामीण की 205.79 करोड़ की 99 परियोजनाओं को लोकार्पण से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को कार्यक्रम का प्रस्ताव भेजा गया था। वहां से जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले 462 करोड़ 74 लाख 10 हजार रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण होना था। जल जीवन मिशन ग्रामीण की 205 करोड़ 79 लाख की 99 परियोजनाओं के हटने के बाद अब मुख्यमंत्री 28 सितंबर को 256 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपये की 61 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। हालांकि शिलान्यास में पहले की तरह 568 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही जिले के लोगों को मुख्यमंंत्री से कुछ नई घोषणाओं की भी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

इन गांवों की पेयजल परियोजनाओं को लोकार्पण का इंतजार
जल निगम ग्रामीण की 99 पाइप पेयजल परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिन्हें लोकार्पण का इंतजार है। बैजपुर, बांसेडीला, चूल्हाभारी, धरमनगर, हरबंशपुर, कांदभारी, कोलवा, लुचुइया व मिर्जापुर गांवों में पेयजल परियोजना पूरी हो चुकी है। राजघाट, सिरिया, उदयीपुर, चिचूडी सिंहनिया, बघेलखंड, बखरकोटवा, भोजपुर संतरी, चिवटिहवा, दुल्हिनडीह, गनेशपुर, गौरा बगनहा, जमुनी कला, मदरहवा, नचौरा, नचौरी, नथईडीह, साथी, ठाकुरजोत, अंबरनगर, गोड़वा, इमिलिया, कठौवा, मटियरिया, मोतीपुर कला, टेंगनवार, नंद नगर, बानगढ़, अचकवापुर, बीरपुर सेमरा, फरेंदी, गोबरी, हरैया चंद्रासी, इमिलिया खादर, इमिलिया कोडर, कल्यानपुर बरगदवा, कोल्हुई, मोतीपुर हड़हवा, अहिरौली बुजुर्ग, घोघरा, साेमरहा, पड़री रैकवार, पिपरा, बरहवा, बेला, बनकटवा कला, दांदव व देवनगर गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। ग्राम कल्यानपुर, खैरा, खैरहनिया, लक्ष्मनपुर, लालनगर सिपहिया, नैकिनिया, ओड़ाझार, पिपरहवा बिशुनपुर, पूरनपुर अर्जुनपुर, प्रेमनगर, बभनी बुजुर्ग, बढ़या पकड़ी, जाफराबाद, टेढ़वा ऐमा, उपरौहुला, बरईपुर, भदुई मोतीपुर, चमरबोझिया, हरिकिशना, जिगनिहवा, लखमा, बिनोहनी कला, हिंडुली कला, हाथीगर्दा, सकरी, अचलपुर चौधरी, चंदापुर, मनकी, महदेइया सिरसिया, रामपुर बगनहा, गरीबनगर, नंदौरी, नारायनपुर, मटेहना, गिधरैया, धोख्री, बढ़ईपुरवा, बरम, सरकहवा, बनघुसरी, बैरिया सुर्जुनपुर, बासुपुर व रुस्तमनगर गांवों की परियोजनाएं भी लोकार्पण से बाहर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
जल जीवन मिशन ग्रामीण की हटाई गई परियोजनाओं का लोकार्पण जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
-संदीप सिंह, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed