फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   98 people refused to take accommodation

Balrampur News: 98 लोगों ने आवास लेने से किया इन्कार

Sat, 08 Apr 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
98 people refused to take accommodation
बलरामपुर। नगरीय इलाकों में रह रहे गरीबों को प्रधानमंत्री शहरी आवास में एक और मामला सामने आया है। आठ सर्वेयर पर मुकदमे के बाद 98 लोगों ने आवास लेने से ही हाथ खड़े कर दिए हैं। इधर, पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए विभाग से अभिलेख मांगें हैं।
विज्ञापन



शहरी इलाकों में रह रहे गरीबों को चयनित करने के लिए सर्वे कराया गया था। इसमें गरीबों के स्थान पर अमीरों का चयन कर लिया गया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने दोबारा सत्यापन कराया। इसमें 41 ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद सर्वे करने वाले आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। परियोजना अधिकारी डूडा विजया तिवारी ने बताया कि सर्वे कंपनी की ओर से जिन पात्रों का चयन करके भेजा गया था, आवास देने से पहले सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए अलग से टीम लगाई गई है। इसी बीच 98 लोगों ने लिखकर दिया है कि उन्हें आवास नहीं चाहिए। देहात कोतवाल राज कुमार सरोज का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है। रिकाॅर्ड मांगे गए हैं।
विज्ञापन



इधर, पुलिस ने नगर पंचायत पचपेड़वा में वित्तीय अनियमितता के मामले को लेकर दर्ज मुकदमे की जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2012 में हुई खरीदारी की पत्रावली तलब की गई है। सीओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed