{"_id":"606b43d08ebc3e8ccc4c6083","slug":"9783-people-got-corona-vaccine-balrampur-news-lko572835652","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 9783 लोगों का लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 9783 लोगों का लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण का चौथा चरण सफलतापूर्वक चल रहा है। सोमवार को जिले के 108 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 9783 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए किसी भी तरह के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
45 वर्ष पूरी करने वाले व्यक्ति आधार अथवा कोई भी पहचान पत्र के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि सोमवार को जिला चिकित्सालयों के साथ सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर सहित कुल 108 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को टीकाकरण के लिए 13600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। लक्ष्य के सापेक्ष 9783 लोगों को टीका लगाया गया है।