{"_id":"68e008a14ddb5077d9074310","slug":"95000-rupees-were-deducted-from-the-principals-account-as-soon-as-he-opened-the-message-balrampur-news-c-99-1-brp1010-134500-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेसेज खोलते ही प्राचार्य के खाते से कट गए 95 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेसेज खोलते ही प्राचार्य के खाते से कट गए 95 हजार रुपये
विज्ञापन
तुलसीपुर। साइबर ठगों ने अब बैंकिंग एप को निशाना बनाकर ठगी का नया जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इसका शिकार नगर स्थित एक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य हो गए। योनो (एसबीआई एप) का नकली मैसेज खोलना उनके लिए भारी पड़ गया और खाते से 95 हजार रुपये कट गए।
नगर के डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कमलेश श्रीवास्तव के मोबाइल पर बुधवार दोपहर तीन बजे मोबाइल पर योनो से संबंधित एक संदेश आया। मैसेज बिल्कुल असली जैसा लग रहा था, इसलिए उन्होंने उसे खोला और पढ़ा। कुछ देर बाद उनके पास एक कॉल भी आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और योनो एप की खराबी ठीक करने की बात कही। प्राचार्य ने कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की, लेकिन इसके बावजूद कुछ ही देर में उनके खाते से 95 हजार रुपये उड़ गए।
घटना के बाद उन्होंने घबराकर तुरंत बैंक से संपर्क किया और खाता ब्लॉक कराया। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। वहां से मामला स्थानीय थाने भेजा गया। प्रधानाचार्य का कहना है कि घटना के दौरान उनके मोबाइल पर कई एप अचानक डुप्लीकेट रूप में दिखने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल थाना स्तर पर आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है। सूचना मिलते ही जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं।