{"_id":"6075cfc78ebc3eda731ba913","slug":"9487-filled-form-to-share-in-electoral-battle-balrampur-news-lko57405643","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी जंग में हिस्सेदारी को 9487 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी जंग में हिस्सेदारी को 9487 ने भरा पर्चा
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जंग में हिस्सेदारी मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई। पहले दिन चार पदों के लिए 9487 प्रत्याशियों ने पर्चा भरकर दावेदारी ठोकी है। गहमा गहमी माहौल में कलेक्ट्रेट से लेकर जिले के 9 ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया प्रत्याशियों की भीड़ के कारण देर शाम तक जारी रही।
पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 392, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2664, प्रधान पद के लिए 4186 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2245 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम तो चाक चौबंद दिखे लेकिन चुनावी जोश के चलते नामांकन केंद्रों के बाहर कोविड मानक के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा।
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिले में मंगलवार से नामांकन पत्रों के जमा करने की प्रक्रिया शुरु हो गई। सुबह से ही जिले के सभी नामांकन केंद्रों पर दावेदारों का हुजूम उमड़ा। 15 अप्रैल को भी नामांकन पत्रों के दाखिला का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
16 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 अप्रैल को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया जाएगा। चुनाव चिन्ह आवंटित करने के साथ ही चुनाव प्रचार भी पूरी रफ्तार पकड़ेगा। जिले में डीडीसी के 40, बीडीसी के 993, प्रधान के 800 और पंचायत सदस्य के 10038 पदों की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नामांकन स्थलों पर भीड़ को बांटने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।
जिले में कुल 206 काउंटरों पर दावेदारों के पर्चे भरवाए गए हैं। कलेक्ट्रेट के चार कमरों में जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए सदर ब्लॉक में 34, हरैया सतघरवा ब्लॉक में 28, तुलसीपुर ब्लॉक में 24, पचपेड़वा ब्लॉक में 22, गैसड़ी ब्लॉक में 26, उतरौला ब्लॉक में 16, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 12, श्रीदत्तंगज ब्लॉक में 20 और रेहरा बाजार ब्लॉक में 20 काउंटरों पर दावेदारों का पर्चा जमा कराया गया है।
डीएम श्रुति और एसपी हेमंत कुटियाल नामांकन के दौरान व्यवस्था परखने के लिए दिन भर भ्रमण करते रहे। 26 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। दो मई को मतगणना कराकर विजई दावेदारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।