फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बाढ़ के बहाव में बहा कचनी पहाड़ी नाले का पुल

बाढ़ के बहाव में बहा कचनी पहाड़ी नाले का पुल

Sun, 15 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के बहाव में बहा कचनी पहाड़ी नाले का पुल
बाढ़ में बह गया 42 लाख का पुल
विज्ञापन


बलरामपुर। पहाड़ों पर भीषण बारिश से कई नालों में बाढ़ आ गया। बाढ़ के तेज बहाव में कचनी पहाड़ी नाले पर 42 लाख से बना का पुल बह गया। पुल बह जाने से 15 गांवों के 10 हजार लोगों का आवागमन ठप हो गया है।

क्षेत्रवासी नजीर, दिनेश, राम सेवक, वहीदुल्ला चौधरी व शेषराम आदि ने बताया कि पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते नालों में उफान आ गए है। पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


बरदौलिया बनकटवा मार्ग के कचनी पहाड़ी नाले का पुल बाढ़ के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया है जिसके चलते 15 गांवों के 10 हजार लोगों का आवागमन ठप हो गया है। इन गांवों के लोगों को अब बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कराया जाए जिससे आवागमन बहाल हो सके। एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला आपदा प्रभारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि ग्रामीणों ने कचनी पहाड़ी नाले का पुल बह जाने की सूचना दी है।

मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed