फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   91 teachers will be skilled in imparting computer education to junior high schools

Balrampur News: जूनियर हाईस्कूलों को कंप्यूटर शिक्षा देने में दक्ष हाेंगे 91 शिक्षक

Tue, 11 Feb 2025 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
91 teachers will be skilled in imparting computer education to junior high schools
बलरामपुर। जिले के 651 जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर के कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई नए शैक्षिक सत्र से शुरू होगी। इसकी तैयारी भी हो रही है, पहले चरण में पांच दिवसीय प्रशिक्षण डायट में शुरू हो रहा है। जिसमें 91 शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें कक्षा 06, 07 तथा 08 में शामिल किए गए पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह, सात और आठ में शामिल की गई पाइथन और स्क्रैच जैसी प्रोगामिंग को पढ़ाया जाएगा। कंप्यूटर का पाठ्यक्रम पहले से काफी बढ़ गया है। पिछले साल तक केवल एक पाठ के रूप में विज्ञान की किताब में शामिल था। इस साल कंप्यूटर की किताब तो अलग से नहीं शामिल की गई है, लेकिन विज्ञान में ही प्रत्येक कक्षा में सात-सात पाठ शामिल कर दिए गए हैं। कुछ स्कूलों में मॉनीटर उपलब्ध हो गए हैं, जिन पर कंप्यूटर विषय को पढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा शिक्षकों को दिए गए टैबलेट का उपयोग भी हो सकेगा। स्कूलों में डिजिटल लिटरेसी कंप्यूटेशनल थिंकिंग, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई वही शिक्षक कराएंगे, जिन्होंने प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन


कक्षावार शामिल किए गए हैं पाठ्यक्रम
जूनियर हाईस्कूल की कक्षा छह में कंप्यूटर, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, स्टेपवाइस थिंकिंग, स्क्रैच और पाइथन की पढ़ाई होगी। कक्षा सात में माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, लॉजिकल थिकिंग, स्क्रैच द्वारा कोडिंग, पाइथन टोकन्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया गया है। कक्षा आठ में नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा, पाइथन में यूजर इनपुट आदि की पढ़ाई शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
कंप्यूटर शिक्षा के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। शिक्षकोंं काे प्रशिक्षित करके विद्यालयों में भेजा जाएगा। नए सत्र से कंप्यूटर की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मृदुला आनंद, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed