फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   90 sheep and nine vultures cut off from trains

Balrampur News: 90 भेड़ व नौ गिद्ध ट्रेनों से कटे

Mon, 26 Dec 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
90 sheep and nine vultures cut off from trains
बलरामपुर। पचपेड़वा में गोरखपुर-बलरामपुर रेल मार्ग पर रविवार को इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर 90 भेड़ कट गईं। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर भेड़ों के शव नोच रहे नौ गिद्ध दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। गिद्धों की मौत की खबर पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र के हटवा विशुनपुर निवासी बालकराम पाल, किशोरी पाल व प्रभु पाल की भेड़ें रात में भाथर चौराहे के पास रहती हैं। रविवार सुबह भेड़ों को देखकर कुत्ते भौंकने लगे। इससे भेड़ें इधर-उधर भागने लगीं। कई भेड़ भाथर रेलवे क्रॉसिंग के पास सरयू नहर पर बने रेलवे पुल पर चली गईं।
विज्ञापन

इसी बीच गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन आ गईं। पुल पर ट्रेन से कटकर 90 भेड़ की मौत हो गई। रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। कुछ ही समय बीता था कि कई गिद्ध आ गए और रेलवे पुल पर पड़े भेड़ों के शव नोंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी गोरखपुर की तरफ से पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से नौ गिद्धों की मौत हो गई। जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सोमवार को लखनऊ से डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर गिद्धों का पोस्टमार्टम किया।

बालकराम व प्रभु पाल ने बताया कि वो लोग कमजोर वर्ग के हैं। भेड़ पालन करके किसी तरह गुजारा करते हैं। ट्रेन से कटकर 90 भेड़ों की मौत से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव ने एसडीएम तुलसीपुर को पत्र लिखकर इन पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed