फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   8950 Corona vaccine reached Balrampur

बलरामपुर पहुंची 8950 कोरोना वैक्सीन

Wed, 13 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
8950 Corona vaccine reached Balrampur
बलरामपुर। कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब समाप्त हो गया है। बुधवार की देर शाम 8950 कोरोना वैक्सीन की पहली खेप जिले में पहुंच गई है। वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय स्थित कोल्डचेन हाउस के आईएलआर में रखवाया गया है। कोल्डचेन हाउस की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।14 जनवरी को कोल्डचेन हाउस से कोरोना वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच टीकाकरण स्थलों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम वैन लेकर बुधवार की सुबह अयोध्या रवाना हुई थी। अयोध्या से वैक्सीन लेकर वैन देर शाम सीधे सीएमओ कार्यालय पहुंची। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जिले को उपलब्ध कराई गई 8950 कोरोना वैक्सीन सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कोल्ड चेन हाउस के पुराने आइस लैंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) में रखवाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोल्ड चेन हाउस की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कोल्ड चेन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। सुरक्षाकर्मी चरणवार तरीके से कोल्डचेन की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि टीकाकरण के पहले दिन तीन जिला अस्पताल एवं छह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कुल नौ अस्पतालों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सत्र में 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बाद में पांच अन्य स्थानों पर भी टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिले में भेजी गई वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच 14 जनवरी को टीकाकरण स्थलों पर पहुंचाई जाएगी। सभी टीकाकरण स्थलों पर वैक्सीन रखने के लिए कोल्डचेन रूम पूरी तरह से तैयार है। कोल्ड चेन रूम एवं टीकाकरण की निगरानी के लिए डीएम श्रुति के निर्देशन में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी टीकाकरण स्थलों के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed