फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   865 active containment zones created in the district

जिले में बनाए गए 865 एक्टिव कंटेनमेंट जोन

Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
865 active containment zones created in the district
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। जिले में 865 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी निगरानी समितियां गांवों व शहरों में सर्दी, खांसी व बुखार पीड़ितों का ब्यौरा जुटा रही हैं। गैर राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासियों पर निगरानी समितियां नजर रख रही हैं। कलेक्ट्रेट में स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम से कोरोना पीड़ितों का नियमित हालचाल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बुधवार को बताया कि जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 मई तक 106 लोगों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना के एक्टिव केस 853 पाए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11 मई तक 6116 रही है। कोरोना महामारी को मात देकर 5157 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए जिले में सभी तैयारियां की गई हैं।
डीएम स्वयं एसपी हेमंत कुटियाल के साथ ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरुक करने में जुटे हुए हैं। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविन्द मिश्र के साथ-साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ भी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।
जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह भ्रमण कर सैनिटाइजेशन व स्वच्छता अभियान में जुटे हुए हैं। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिले में 865 एक्टिव कंटेनमेंट जोन का संचालन शुरु कराया है।

सदर तहसील में 449, उतरौला तहसील में 183 और तुलसीपुर तहसील में 233 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी समितियां सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों का ब्यौरा जुटा रही हैं। गैर राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासियों के सेहत की जांच भी की जा रही है। कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पर 9 हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं।
सेंटर पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करके कोरोना पीड़ित मरीजों को मदद पहुंचाने के साथ-साथ उनका नियमित हालचाल भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed