{"_id":"66e9b530a71e48581404acc3","slug":"817-poor-people-got-the-gift-of-housing-their-faces-lit-up-balrampur-news-c-99-1-slko1019-114570-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 817 गरीबों को मिला आवास का तोहफा, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 817 गरीबों को मिला आवास का तोहफा, खिले चेहरे
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर 817 गरीबों को आवास के लिए प्रथम किश्त के रूप में तीन करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये धनराशि जारी की गई। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विकास भवन से जागरूकता रैली निकाली गई। विकास भवन परिसर में पौधरोपण व स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
जागरूकता रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, डीएम पवन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 817 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में उनके खाते में 40 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। इस दौरान नए आवास के लाभार्थियों को चाबी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक राघवेंद्र तिवारी ने किया।
इस मौके पर स्वच्छता कर्मियों को किट का वितरण किया गया। परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की सेहत की जांच की गई। विकास भवन स्थित वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर डीडीओ कमलेश कुमार सोनी व डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लॉकों पर भी हुआ आयोजन
गैसड़ी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं ब्लाॅक प्रमुख शक्ति सिंह ने 20 लाभार्थियों को चाबी व 20 को आवास स्वीकृति का पत्र दिया। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। बीडीओ अवनींद्र कुमार पांडे, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद ठाकुर, मदनलाल जायसवाल, परमजीत सिंह पम्मी आदि मौजूद थे। रेहराबाजार ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख पंकज सिंह चौहान व बीडीओ रजनीश कुमार शुक्ला मौजूद थे।
पूरा हुआ आवास का सपना
बरसात का मौसम आते ही रहने की चिंता सताने लगती थी। आवास मिल जाने के बाद अब चैन की नींद सो सकूंगी। - कुबेरपति, लाभार्थी
पक्के मकान में रहेगा परिवार
अभी तक हमारा मकान फूस का है। बरसात होने पर पानी टपकने लगता है, इससे रात की नींद खराब हो जाती है। आवास मिलने के बाद हमारा परिवार पक्के मकान में रहेगा। -कांता
गरीबों के लिए वरदान है योजना
प्रधानमंत्री आवास गरीबों के लिए वरदान है। दिन-रात मजदूरी करके परिवार का ही भरण पोषण हो पाता है। अब योजना के तहत अब हमारा भी आवास बन जाएगा। -मन्ना देवी
नहीं रहेगी बरसात की चिंता
बरसात का मौसम आते ही परेशानियां शुरू हो जाती थीं। सांप-बिच्छू घर में घुस जाते थे। अब आवास मिल गया है तो बरसात आने की चिंता भी नहीं रहेगी। -लक्ष्मी