फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   आयकर्वेद से मिलता है स्वस्थ व निरोगी जीवन

आयकर्वेद से मिलता है स्वस्थ व निरोगी जीवन

Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आयकर्वेद से मिलता है स्वस्थ व निरोगी जीवन
आयुर्वेद से मिलता है स्वस्थ व निरोगी जीवन
विज्ञापन

- आयुष व यूनानी चिकित्सकों की सेवा सराहनीय
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। भारतीय चिकित्सा पद्घति में आयुर्वेद को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। आयुर्वेद तथा यूनानी चिकित्सा से व्यक्ति को स्वस्थ व निरोगी जीवन मिलता है। आज पूरा विश्व आयुर्वेद की तरह तेजी से आकर्षित हो रहा है।

यह बातें नेशनल इण्टीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने कही। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. भीम सिंह ने कहा कि आज देश में एक लाख 42 हजार डॉक्टर नीमा के सदस्य है। नीमा की सेंट्रल कमेटी में स्थानीय डाक्टर देवेश चन्द्र श्रीवास्तव को सदस्य व लीगल एडवाइजर बनाए जाने पर उन्हें बधाई दिया। नीमा के जिलाध्यक्ष डॉ. एफएम सिद्दीकी ने कहा कि हमारा संगठन समय-समय पर जिले में कैम्प लगाकर गरीब व जरुरतमंद मरीजों का निशुल्क उपचार करता है। डा. प्रांजल त्रिपाठी ने कहाकि आयुर्वेद व योग एक-दूसरे के पूरक है। आज के युग में स्वस्थ रहने के लिए पूरी दुनिया आयुर्वेद प पंचकर्म अपना रही है। समारोह के उत्कृष्ट कार्य के लिए कुछ चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. इकबाल अहमद ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. केके राना, डॉ. जाहिद, डॉ. असलम, डॉ. अफजाल व डॉ. फहमीदा खान समेत तमाम नीमा सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed