Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   80,000 new voters were added, 12,000 names were removed from the voter list.

Balrampur News: 80 हजार नए मतदाता बने, 12 हजार नाम सूची से हटे

Mon, 06 Oct 2025 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
80,000 new voters were added, 12,000 names were removed from the voter list.
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के पहले चरण की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कुल 80 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि सूची से लगभग 12 हजार पुराने और डुप्लीकेट नाम हटा दिए गए हैं। अभी इस डाटा में और बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान केंद्रों पर सभी चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा चुका है और जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न हुई है। पहला चरण पूरा होने के साथ अब दूसरे चरण के मतदान केंद्रों की तैयारियों पर काम जारी है।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी पूरे जिले में शेष डाटा जुटाने और मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव के लिए मतदान तिथियों की घोषणा की जाएगी।मतदाता जागरूकता और सूची में सुधार के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed