{"_id":"68c2e751c448e1e6c609e8e6","slug":"80-percent-of-bike-riders-are-not-wearing-helmets-balrampur-news-c-99-1-brp1008-133104-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 80 फीसदी बाइक सवार नहीं पहन रहे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 80 फीसदी बाइक सवार नहीं पहन रहे हेलमेट
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते युवक।-संवाद
बलरामपुर। शहर में 80 फीसदी लोग बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जागरूकता अभियान और कार्रवाई भी इनपर बेअसर है। यातायात पुलिस ने एक सितंबर से 10 सितंबर तक पेट्रोल पंपों पर जांच की। इस दौरान 1200 लोगों में से 962 लोग बिना हेलमेट पाए गए। इन बाइक सवारों को फिलहाल विभाग की ओर से मेसेज के जरिए नोटिस भेजकर चेताया गया है। अगर आगे नियम तोड़ते पाए गए तो कार्रवाई करने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को भी पड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट फर्राटा भरते नजर आए। पेश है मंगल देव गिरि की रिपोर्ट
सुबह 11:35 बजे : वीर विनय चौराहा
वीर विनय चौराहा पर बृहस्पतिवार सुबह 11:35 बजे अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटा भरते देखे गए। यहां पुलिस की सुरक्षा रहती है, फिर भी बाइक सवारों को न तो हादसे का खौफ है न कार्रवाई का डर।
दोपहर 12:50 बजे : झारखंडी मंदिर
राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-बहराइच पर झारखंडी मंदिर के पास दोपहर 12:50 बजे अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट के दिखे। यहां रेलवे क्राॅसिंग होने से पुलिस ड्यूटी भी रहती है। हाईवे पर हादसा हो जाए तो जान जोखिम में पड़ सकती है, लेकिन लोगों को न इस बात की फिक्र है न चालान का डर।
विज्ञापन
दोपहर 1:00 बजे : गोंडा रोड
गोंडा मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे हनुमानगढ़ी मंदिर के पास हेलमेट तो दूर ट्रिपलिंग करते हुए अधिकतर बाइक सवार दिखे। यहां थोड़ी दूर पर ही यातायात पुलिस का कार्यालय है। इसके बाद भी लोगों को न कार्रवाई कर डर है न अपनी जान की फिक्र है।
10 दिन में 350 बाइक सवारों का चालान
एक से 30 सितंबर तक हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल का भी दबाव बनाया जा रहा है। अभियान के दौरान 10 दिन में पूरे जिले में अब तक 350 बाइक सवारों का चालान किया जा चुका है। बाइक सवारों पर तीन लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
किया जा रहा जागरूक
हेलमेट को लेकर पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
-उमेश सिंह, यातायात प्रभारी