फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   80 crore development works will now gain momentum in the city

Balrampur News: शहर में अब रफ्तार पकड़ेंगे 80 करोड़ के विकास कार्य

Fri, 19 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
80 crore development works will now gain momentum in the city
बलरामपुर के हनुमानगढ़ी में महंत महेंद्र दास से मुलाकात करते नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार
बलरामपुर। शहर में निकाय चुनाव की वजह से फंसे 80 करोड़ के विकास कार्य अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ेंगे। संबंधित विभागों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभागों में फाइलें खंगाली जा रही हैं। योजनाओं की लंबित प्रक्रियाओं को धरातल पर उतारने में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

गत छह अप्रैल को नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इन कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया था। काम शुरू होता इससे पहले ही आचार संहिता लग गई। विकास कार्यों पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन

आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब फाइलों को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। उतरौला में 32 करोड़ सात लाख रुपये, पचपेड़वा में एक करोड़ 98 लाख रुपये, तुलसीपुर में 42 करोड़ 46 लाख 35 हजार रुपये से नगरीय इलाकों में पाइप लाइन डालने की योजना है। वहीं, पचपेड़वा में जल निकासी के लिए सीवरेज पर एक करोड़ 93 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद जियाउल हक ने बताया कि अब इस पर काम शुरू किया जा रहा है। कोशिश रहेगी जल्द ही काम शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह होंगे निर्माण कार्य
बलरामपुर में डूडा से मोहल्ला पहलवारा वार्ड नंबर छह में 7.46 लाख रुपये की लागत से सुरेश वर्मा के घर से मंशाराम पांडेय के घर से होते हुए राजू मिश्र के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, मोहल्ला रफीनगर में 5.85 लाख रुपये की लागत से अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के घर से ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल होते हुए इजराइल के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण सहित चार अन्य मोहल्लों में सड़क व नाली निर्माण का काम डूडा से कराया जाना है। 34 लाख रुपये के इस कार्य के लिए 30 लाख रुपये अप्रैल में अवमुक्त कर दिए गए थे। वहीं, पालिका से भी एक करोड़ 89 लाख 46 हजार रुपये का काम प्रस्तावित है। डूडा की परियोजना अधिकारी विजया तिवारी ने बताया कि चुनाव के कारण काम ठप पड़े थे, अब यह रफ्तार पकड़ेंगे।



शपथ ग्रहण के पहले दिन से शुरू होगी नालों की सफाई
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बलरामपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह धीरू ने वीर विनय चौराहे पर स्थित हनुमानगढ़ी के महंत महेंद्र दास से मुलाकात की। उनसे शहर के विकास को लेकर चर्चा की। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही नाला सफाई का काम शुरू कराया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में शहर वासियों को जल निकासी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed