{"_id":"6a6390e1c71272c3a705e269","slug":"75-teachers-and-staff-found-absent-during-inspection-salaries-withheld-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152168-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 75 शिक्षक व कर्मचारी, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 75 शिक्षक व कर्मचारी, रोका वेतन
Fri, 24 Jul 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित मिले 75 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारियों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बरती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी का वेतन रोकने के साथ तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि 21 जून से 23 जुलाई के बीच विभिन्न विकासखंडों के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों द्वारा किया गया। इस दौरान 75 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। इसके आधार पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उन्होंने कहा कि यदि संबंधित कार्मिक निर्धारित तीन दिन की अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति संबंधित कार्मिकों को तत्काल उपलब्ध कराकर अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही निरीक्षण से संबंधित सभी सूचनाएं निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध ढंग से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।