फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   75 percent with nine thousand MT paddy purchase completed

75 प्रतिशत संग नौ हजार एमटी धान खरीद पूरी

Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
75 percent with nine thousand MT paddy purchase completed
बलरामपुर। जिले में 75.38 प्रतिशत के साथ क्रय एजेंसियों ने सरकारी केंद्रों से 9045.495 एमटी धान की खरीद पूरी कर ली है। जिले के 1760 किसानों ने 29 क्रय केंद्रों पर अब तक धान बेचा है।
विज्ञापन

29 फरवरी 2021 तक 12 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। क्रय केंद्रों पर 4889.6 एमटी धान की उठान मिलर्स ने नहीं की है जिसके चलते क्रय एजेंसियों को धान खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम कृृष्णा करुणेश ने सभी मिलर्स को क्रय केंद्रों से धान की उठान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि खरीफ क्रय वर्ष 2020-21 में शासन ने 12 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया था जिसकी तुलना में 12 दिसंबर तक 75.38 प्रतिशत के साथ 9045.495 एमटी धान खरीद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने छह क्रय केंद्रों पर 2500 एमटी की तुलना में 67.18 प्रतिशत के साथ 1679.440 एमटी धान 426 किसानों से खरीदा है। खाद्य विभाग ने सभी किसानों का तीन करोड़ 13 लाख 72 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है।
पीसीएफ ने 23 क्रय केंद्रों पर 9500 एमटी की तुलना में 77.54 प्रतिशत के साथ 7666.055 एमटी धान 1334 किसानों से 13 करोड़ 75 लाख 98 हजार रुपये का खरीदा है। पीसीएफ ने आठ करोड़ 87 लाख 32 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है जबकि चार करोड़ 88 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया गया है।

मिलर्स की मनमानी के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। 9045.495 एमटी की तुलना में अभी तक सात मिलर्स ने सिर्फ 4155.9 एमटी धान का उठान किया है जबकि क्रय केंद्रों पर 4889.6 एमटी धान डंप पड़ा हुआ है। 29 दिसंबर तक दो क्रय एजेंसियों को 12 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed