{"_id":"603291518ebc3ee9032e280e","slug":"72-participants-awarded-balrampur-news-lko5660318108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा के 72 प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा के 72 प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार, खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 21 जनवरी से 20 फरवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
एआरटीओ दफ्तर की तरफ से स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताओं के विजयी 72 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
एमपीपी इंटर कॉलेज में शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के विजयी प्रतिभागियों को डीएम श्रुति की तरफ से पुरस्कार का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज विशुनापुर की छात्रा मानसी सिंह, लेखन में हेमा शुक्ला व क्विज में शिल्पी उपाध्याय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी तरह माध्यमिक स्तर पर लेखन में एमपीपी इंटर कॉलेज के शुभम श्रीवास्तव व क्विज में मुकेश कुमार गुप्ता, पोस्टर पेंटिंग व रंगोली में उच्च प्राथमिक विद्यालय घोसियार की रिंकल मौर्या को प्रथम स्थान पाने पर तीन-तीन हजार रुपये का चेक डीएम ने प्रदान किया।
इसी तरह से पुष्पा यादव, जयश्री शुक्ला, रश्मि शुक्ला, शगुन श्रद्धा वर्मा, आरजू, आयुषी श्रीवास्तव व वर्षा उपाध्याय को द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो-दो हजार रुपये और शालिनी सिंह, अनुकृति उपाध्याय, कमलनयन, वर्तिका श्रीवास्तव, आनंद कुमार, लालबाबू व मुस्कान कश्यप को 1500-1500 रुपये का चेक पुरस्कार के रूप में दिया गया।
सभी विधाओं में बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के पांच-पांच प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में एआरटीओ अरविंद यादव ने सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। डीएम ने सभी प्रतिभागियों व अभिभावकों से कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं पर अंकुश पाने में प्रशासन की मदद करें।