{"_id":"5cd1bdaebdec2207167eca13","slug":"71557249454-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में शुभम व 12वीं में रोहित ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में शुभम व 12वीं में रोहित ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। 10वीं में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के छात्र शुभम मिश्र ने 96 प्रतिशत तथा आईएससी 12वीं में विज्ञान वर्ग के छात्र रोहित सिंह ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में वाणिज्य वर्ग की छात्रा श्वेता सिंह ने 88.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर परचम लहराया है। स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल में 10वीं में प्रज्वलित त्रिपाठी व मंशा गुप्ता ने 85-85 प्रतिशत और 12वीं में दीपकदेव सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी गई है।
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज की प्रधानाचार्य कैथलीन बटरफील्ड ने बताया कि मंगलवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं में शुभम मिश्र ने 96 प्रतिशत, मोहम्मद रिजवान अंसारी ने 95.6 प्रतिशत व श्रुति चौधरी ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। 10वीं में 162 के सापेक्ष 161 परीक्षार्थी सफल हुए है। 12वीं में 77 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 71 नियमित व छह इंप्रूवमेंट के परीक्षार्थी रहे हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए है। विज्ञान वर्ग में रोहित सिंह ने 90.5 प्रतिशत, मोहम्मद शाहिद खां 90.3 प्रतिशत व मसूद बक्श रहमानी ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है जबकि वाणिज्य वर्ग में 88.5 प्रतिशत के साथ श्वेता सिंह, 88 प्रतिशत के सुमैरा खान व 83.3 प्रतिशत के साथ श्रेया कसेरा रही हैं।
प्रधानाचार्य के साथ प्रबंधक क्लाइव बटरफील्ड व प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने सभी सफल परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्टार वर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में प्रज्वलित त्रिपाठी व मंशा गुप्ता ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, माजिद खान, शाकिब खान, विकास पांडेय, ऋषभ तिवारी व सलोनी जायसवाल ने 84 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा कीर्ति पांडेय व मुस्कान बौद्ध ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 12वीं में दीपक देव सिंह ने 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, नवीन प्रताप व जुनैद खान ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा रामू गुप्ता ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।