{"_id":"5a81c1344f1c1b90268b9c68","slug":"71518453044-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर फाइल नंबर 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर फाइल नंबर 16
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे बजाने पर पूर्व विधायक के पुत्र समेत तीन पर केस
बलरामपुर। शादी के दौरान बिना अनुमति के डीजे बजाने के आरोप में पूर्व विधायक के पुत्र व डीजे मालिक सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली में एफआईआर की गई है।
मौके पर डीजे बजा रहे संचालक को गिरफ्तार कर डीजे व लैपटॉप सीज कर दिया गया है।
नगर कोतवाल डॉ. उपेंद्र राय ने सोमवार को बताया कि नगर के सिविल लाइन निवासी पूर्व बसपा विधायक राम सागर अकेला के घर 11 फरवरी को शादी कार्यक्रम था।
पूर्व विधायक के घर पर बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में डीजे बजाने का अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया। इसी आरोप में ध्वनि अधिनियम के तहत पूर्व विधायक के पुत्र महेंद्र अकेला व डीजे मालिक सुरेश सोनी व डीजे संचालक राजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
संचालक राजू को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में पूर्व विधायक के बड़े बेटे विक्रम अकेला ने बताया कि डीजे बजाने के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। राजनीतिक कारणों से चलते कार्रवाई की गई है।