फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया अपना निवाला

तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया अपना निवाला

Wed, 31 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया अपना निवाला
तेंदुए ने चार बकरियों को बनाया अपना निवाला
विज्ञापन


बलरामपुर। तेंदुए ने तीन घरों में हमलाकर चार बकरियों को अपना निवाला बनाया। गांव में तेंदुए के बार-बार आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जंगल किनारे बसे ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पीड़ितों को सरकारी सहायता भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


बरहवा वन क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि संतराम यादव ने बुधवार को बताया कि गांव में बीती रात तेंदुए ने तीन घरों में हमला कर दिया। तेंदुए ने घर में घुसकर गोलई की दो, अयूब व मंगरे की एक-एक बकरी को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण प्रभुदयाल, ननकने, उमानाथ व मंशाराम यादव आदि ने बताया कि गांव में करीब तीन दिनों से तेंदुआ लगातार आ रहा है। तेंदुए के बार-बार गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग को कई बार सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई लेकिन वन विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते तेंदुए का हमला रुक नहीं रहा है।


तीनों के घर में हमला करने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। बरहवा रेंजर तिलकराम आर्य ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने बताया कि जंगल के समीप बसे ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed