{"_id":"612fb7158ebc3e0759045856","slug":"6812-the-keys-of-the-pucca-house-given-to-the-poor-balrampur-news-lko593631531","type":"story","status":"publish","title_hn":"6812 गरीबों को दी गई पक्के मकान की चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6812 गरीबों को दी गई पक्के मकान की चाभी
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 6812 गरीबों के चेहरे पक्के मकानों की चाभी पाते ही खुशी से खिल गई। बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पक्के मकानों का निर्माण कराकर उसकी चाभी सौंपी गई।
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में डीएम श्रुति व सीडीओ रिया केजरीवाल ने और सदर ब्लॉक सभागार में विधायक पल्टूराम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकानों की चाभी का वितरण किया। दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन भी सुनाया गया।
लखनऊ से वर्चुअल तरीके से समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वर्ष 2020-21 व 2021-22 के निर्मित पांच लाख 51 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराने के लिए चाभी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
सभी लाभार्थियों के पक्के मकानों को 6637.72 करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया है। डीएम श्रुति ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को चाभी वितरण /गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया गया।
कार्यक्रम में विधायकगणों की तरफ से आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी बांटा गया। इस दौरान सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के संवाद व संबोधन को वर्चुअल तरीके से सुनाया गया। नए घर की चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। सभी लाभार्थियों ने सरकार के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि योजना का लाभ बिना भेदभाव के मिला है।
जिला मुख्यालय पर एनआईसी सभागार में डीएम व सीडीओ ने आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी बांटी। शौचालय, राशन कार्ड, निशुल्क राशन वितरण की सुविधा, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व पेंशन योजना आदि का लाभ मिल रहा है इसके संबंध में डीएम ने जानकारी ली।
पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूर्ण 5750 और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूर्ण 62 आवासों के लाभार्थियों को जिले भर में कार्यक्रम कर चाभी बांटा गया है।