फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   65 Hajj pilgrims were vaccinated after training

Balrampur News: प्रशिक्षण देकर 65 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण

Mon, 16 Feb 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
65 Hajj pilgrims were vaccinated after training
बलरामपुर के मदरसा जामिया अनवारूल कुरान में रजिस्ट्रेशन कराते हज यात्री ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर सोमवार को नगर के मदरसा जामिया अरबिया अनवारूल कुरान में आयोजित हुआ। शिविर में पहुंचे 65 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हज यात्रियों का परीक्षण कर टीकाकरण किया। हज ट्रेनर मास्टर रियाज अहमद ने कहा कि सऊदी पहुंचने पर वहां की सरकार द्वारा आपको एक नुसुक कार्ड दिया जाएगा। उसको अपने गले में हमेशा पहने रहना है। बिना कार्ड के अपने होटल से बाहर न निकलें। मदरसा शिक्षक मौलाना नूर अहमद कादरी ने कहा कि हज यात्रा पर जाने वाले लोग अल्लाह के मेहमान होते हैं। अल्लाह ने हर उस मुसलमान पर हज करना फर्ज किया है जो आर्थिक और शारीरिक रूप से मजबूत हैं।
विज्ञापन

हज पर जाने से पहले आप लोग अपना हर जरूरी काम और लेनदेन का हिसाब करके ही जाएं। मौलाना शब्बीर अहमद मिसबाही और कारी फरियाद अहमद ने कहा कि सिर्फ जायज कमाई की रकम से ही हज पर जाएं। हज पर जाने से पहले एयरपोर्ट से ही आपको एहराम शरीफ पहनने को दिया जाएगा। उस कपड़े को पहनने के बाद आपको उसका एहतराम करना बहुत जरूरी है। हज के दौरान धैर्य और विनम्रता रखें, जिससे किसी को तकलीफ न पहुंचे। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद मदरसे के लिपिक हाजी शाहिद महमूद ने सभी हज यात्रियों को निशुल्क हज गाइड बुक वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed