{"_id":"64c94868fa39e8f1a00a565e","slug":"646-students-appeared-for-bed-exam-on-the-first-day-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1560-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पहले दिन 646 विद्यार्थियों ने दी बीएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पहले दिन 646 विद्यार्थियों ने दी बीएड की परीक्षा
Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
बलरामपुर। नगर के एमएलके महाविद्यालय में मंगलवार से बीएड की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ महाविद्यालयों के 646 छात्र-छात्राओं ने कड़ी निगरानी में प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी। जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बीएड परीक्षा के केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर पीके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा के लिए एमएलके महाविद्यालय को केंद्र बनाया है। यहां एमएलके महाविद्यालय के साथ विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा, शक्ति स्मारक संस्थान दुलहिनपुर, हाजी इस्माइल डिग्री काॅलेज सादुल्लाहनगर, राम तीरथ चौधरी महाविद्यालय उतरौला, फैसल महाविद्यालय तुलसीपुर, सत्यनारायण उच्च शिक्षण संस्थान श्रावस्ती और चौधरी लालता प्रसाद महाविद्यालय श्रीदत्तगंज से बीएड की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा प्रभारी डॉ. सद्गुरु प्रकाश व सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि अपराह्न 2:30 से 5:30 बजे तक हुई बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 646 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।