फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   6395 teenagers got corona vaccine

6395 किशोरों ने लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
6395 teenagers got corona vaccine
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे एवं ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार तेज कर दी है। सोमवार को जहां 941 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई वहीं 6395 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया है। इसके अतिरिक्त सामान्य टीकाकरण के तहत 23248 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन

जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों, हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर तथा चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मिकों को प्रीकाशन डोज लगाने के लिए सोमवार को 12 स्थानों पर सत्र आयोजित किया गया। इन स्थानों पर कुल 941लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई।
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना से सुरक्षा देने के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत स्कूल, मदरसा व अस्पतालों सहित कुल 65 स्थानों पर सत्र आयोजित किए गये। इन स्थानों पर 15 से 18 वर्ष तक के कुल 6395 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया। इसी तरह सामान्य टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 12479 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 10769 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में भी विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में टीका लगवाने के लिए 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह दिखा।

विद्यालय के निदेशक सुयश आनंद एवं प्रधानाचार्य डॉ. नीरू टंडन ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 95 छात्र-छात्राओं ने कोवैक्सीन टीका लगवाया। सत्र के आयोजन में समन्वयक राजेश जायसवाल, रेखा ठाकुर, आफाक हुसैन व लईक अंसारी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed