फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   63 new corona infected found in two days

दो दिन में 63 नये कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 28 Jan 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
63 new corona infected found in two days
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल की अनदेखी एवं लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। दो दिनों में जिले में 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 70 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 252 हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का फैलाव इस बार तेजी से हो रहा है, लेकिन स्थिति उतनी भयावह नहीं है। संक्रमित मरीज घर में रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ रहा है। बताया कि बुधवार को जिले में दो पुलिस कर्मी सहित 33 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इस दिन 48 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी व एक एसएसबी जवान सहित 30 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। पाजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों की स्थिति गंभीर न होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed